नवीनतम

Post Top Ad

समय का महत्व | Importance of Time

Samay ka mahattva- Importance of time

हमारे जीवन की सबसे अमूल्य चीज  है समय, समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है। समय किसी के लिए नहीं रुकता बिता हुआ समय दुबारा नहीं आता अगर व्यक्ति यह सोचता  है  समय आने पर कोई कार्य पूरा करना है  उसका यह सोचना व्यर्थ है क्योंकि समय किसी का नहीं होता, अगर व्यक्ति अपने कार्यों को निर्धारित समय पर नहीं करे और असफल हो जाए तब उसे पछतावा तो रहता है किन्तु मानसिक रूप से भी वह अत्यधिक प्रभावित होता है। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग नहीं करता वह असफल होने पर समय की कमी का बहाना बनाता है, यह मत सोचिए  आपके पास पर्याप्त समय नहीं है  समय तो उस व्यक्ति के पास भी उतना ही हैं जो अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेता हैं  बस जरूरी है  समझना कि  समय का उपयोग कैसे करें?

समय का प्रबंधन- 


जो समय का प्रबंधन सिख ले वह जीवन में सब कुछ कर सकता हैं अगर हम अपने कार्यो को निर्धारित समय पर करे तो शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। समय का प्रबंधन जरूरी है अपने महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दे,  प्रत्येक कार्य को करने का निश्चित समय तय करे। 


आज टेक्नोलॉजी में  निरंतर विकास हो रहा है है व्यक्ति के पास सुविधाएं अनेक है वह उन सुविधाओं का लाभ उठाकर अधिक से अधिक कार्यो को पर्याप्त समय में पूरा कर सकता है, यदि व्यक्ति समय का सही उपयोग करे तो वह सफल जरूर होगा।आज के समय में हर चीज डिजिटल हो रही है स्वाभाविक है समय की कोई कमी नहीं है हम घंटों में पुरे होने वाले काम कुछ ही समय में पूरा कर लेते हैं। 


अगर हम पुराने समय की और देखे तब इतनी सुविधाएं नहीं थी विधार्थीयो के पास इन्टरनेट की सुविधा नहीं थी लोग तब भी अकाउंट का काम करते थे और पर्याप्त समय में पूरा भी करते थे। विधार्थी प्रथम आते थे कोई चिकित्सक बनते तो कोई कलेक्टर बनते थे किसी को गोल्ड मेडल मिलता तो कोई एवरेस्ट की  ऊंचाईया छूते थे। और वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सके क्योंकि उन्होंने समय का सदुपयोग किया जब उनके पास पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं थी।


आज की पीढ़ी डिजीटल युग को जी रही है जब हम बड़े से  बड़े काम कम समय में पूरा कर सकते हैं तब हमारे पास समय की कमी नहीं है, बस समझना है तो समय की किमत को।


समय की उपयोगिता -


अपना समय व्यर्थ की चीजों में बर्बाद न करें  अपने हर समय का सदुपयोग करे नया सीखने की कोशिश कीजिए। 
समय का महत्व हम जान सकते हैं उस विद्यार्थी से जो  एक साल अध्ययन के बाद भी परिणाम में फेल हुआ।उस खिलाड़ी से जिसने गोल्ड मेडल जीता।



समय का महत्व हम जान सकते हैं उस व्यक्ति से जो इन्टरव्यू देने समय पर नहीं पहुंच सका।


समय ही  सफलता की कुंजी - समय ही सफलता की कुंजी है यह हम कैसे सिद्ध करे?  अपने हर काम को समय अनुसार करना आवश्यक है हर काम को करने का एक निश्चित समय तय करे,  चाहे विद्यार्थी हो या खिलाड़ी हो व्यापारी हो या  नौकरी करने वाला व्यक्ति हो हर किसी को समय का सदुपयोग करना आवश्यक है। आज अधिकांश लोग मानसिक रूप से तनाव में हैं क्योंकि वे अपने कार्यो को समय पर नहीं करते हैं और जब समय निकल जाये तो सिर्फ पछतावा ही करते हैं। 


हम देखते हैं आज कोई व्यक्ति कलेक्टर है, कोई डाक्टर है, अधिकांश वे व्यक्ति जो उच्च पदों पर है , क्योंकि उन्होंने समय का सदुपयोग किया। 


एक सफल व्यक्ति के पास भी  उतना  ही समय होता है पर वे सफल क्यों हुए क्योंकि उनका हर काम को करने का समय तय है। 

जो व्यक्ति असफल होता वह या तो समय की कमी का बहाना बनाता है  या फिर किस्मत को दोष देता है। पर वह असफल व्यक्ति यह  नहीं जानता कि कमी समय की नहीं है  कमी परिश्रम की है, आप असफल इसलिए हुए क्योंकि आपके पास जो समय था आपनें उसका उपयोग नहीं किया और आने वाले समय पर अपने काम को टाल दिया। आज अनेकों व्यक्ति उच्च पदों पर है  इसलिए नहीं कि  उनकी किस्मत थी बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने समय का उपयोग किया।


समय की किमत- समय की कीमत समझना जरूरी है हम जानते हैं हर व्यक्ति का कुछ न कुछ सपना होता है सपने होना जरूरी नहीं उन सपनों को पूरा करने के लिए समय का सदुपयोग जरूरी है। अगर अपनी कक्षा  में प्रथम आने वाला विधार्थी समय का उपयोग कर अध्ययन नहीं करता तो परिणाम के समय जो सफलता का ताज उसे मिला उसकी खुशी का अहसास उसे न होता। 

अगर खिलाड़ी खेलते समय एक सेकंड से भी जीत जाए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। 
आज एक डॉक्टर को मानव सेवा का अधिकार प्राप्त है क्योंकि उसने समय का सदुपयोग कर अपने परिश्रम से वह पद हासिल किया। उसी तरह हर वह व्यक्ति जो अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं अपने सपने हासिल करना चाहते हैं उन्हें यह सिखना जरूरी है समय का कब और कैसे उपयोग करे। 


समय - सुविचार 


कभी खास समय का इंतजार मत करो जो समय अभी है वही खास है यही सोच अपने कार्यों को पूरा करे। कल पर अपने कार्य को मत टालो अपने जरूरी काम को प्राथमिकता दे और अपने सपने साकार करे। समय के साथ चलो समय आपके साथ चलेगा, समय का महत्व समझो समय आपके महत्व को बढा देगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts